Sunday 30 June 2013

जनतंत्र यात्रा


जनतंत्र यात्रा
पंजाब, हरियाणा, राजस्थाऩ, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश का कई हिस्सो मे तिन चरण मे जनतंत्र यात्रा का दौरा हुआ। और अब चौथे चरण की यात्रा मध्यप्रदेश से 5 जुलै 2013 से शुरू हो रही है। यात्रा कहा से कहा तक जाएगी इसका विवरण साथ मे जानकारी के लिए भेज रहा हूँ।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश है की जनलोकपाल कानून बनवाने के लिए सरकारने (120) एक सौ बीस करोड जनता के साथ कैसे धोकाधडी की है। इसकी पूरी जानकारी जनता को देनी है और 1857 से 1947 तक देश मे जनतंत्र या लोकतंत्र लाने के लिए 90 साल मे जिन लाखो शहिदो ने अपनी कुर्बानी दी है। वह लोकतंत्र पर पक्ष और पार्टीतंत्र ने अतिक्रमण कर के आझादी के 66 साल तक लोकतंत्र देश मे आने नही दिया। इतनी बडी कुर्बानी के बाद अंग्रेज इस देश से चला गया लेकीऩ अंग्रेजों की जगह हमारे देश की कुछ पक्ष और पार्टी तंत्र ने काबीज किया। देश मे आज पक्ष और पार्टी तंत्र का बोलबाला है। 
संविधान के मुताबिक 26 जानेवरी 1950 मे हमारे देश मे प्रजासत्ताक आ गया था। उस वक्त संविधान के मुताबिक पक्ष और पार्टीया बरखास्त होनी चाहिए थी। लेकिन 1952 मे देश मे पक्ष और पार्टी तंत्र ने संविधान विरोधी चुनाव लढा। हमारा संविधान पक्ष और पार्टी समुह को चुनाव लडने की अनुमती नही दे रहा है। हमारा संविधान लोकतांत्रिक गणराज्य की बात करता है। जनता मालिक होने के कारण और देश मे जनता राज आने के कारण जनता ने अपना चारित्र्यशील उम्मीदवार को संसद मे भेजना है। यह हमारा संविधान कहता है। पक्ष और पार्टी तंत्र ने लोकतंत्र पर अतिक्रमण कर के लोकतंत्र ही नेस्तनाबूत कर दिया और लोकतंत्र की जगह घटनाबाह्य पद्धती से पक्ष और पार्टी तंत्र ने अपना कब्जा जमा लिया है। 
आज देश मे लोकतंत्र रहा नही। सिर्फ पक्ष तंत्रपार्टी तंत्रसरकार तंत्र आ गया। लोकतंत्र देश ़मे आने ही नही दिया। वह लोकतंत्र  हमसभी जनता ने संघटीत हो कर देश मे लाना है। एैसे लोकतंत्र देश मे लाने की चाबी जनता के हात मे है। हर मतदाताने प्रतिज्ञा करनी है मै घटनाबाह्य चुनाव लढनेवाले पक्ष और पार्टी के गुंडा, भ्रष्टाचारी, लुटारू उम्मीदवार को अपना मतदान नही करूंगा। संविधान के मुताबिक सिर्फ चारित्र्यशील उम्मीदवार जो जनता ने खडा किया है अथवा निर्दलीय चारित्र्यशील उम्मीदवार है एैसे चारित्र्यशील उम्मीदवार को ही मेरा मत दूंगा। 
हर मतदाताओ ने इस बात को अपनाया तो पक्ष और पार्टी तंत्र अपने आप नेस्तनाबूत हो कर देश मे सही लोकतंत्र आएगा। हर मतदाताओं को तय करना है की मै किसी भी पक्ष और पार्टी की रिश्वत ना लेते हुए सिर्फ चारित्र्यशील उम्मीदवार को ही मेरा वोट दुंगा। लोकशिक्षा ओर लोकजागृती के लिए पुरे देश मे जनतंत्र यात्रा निकाली है। जनता का प्रतिसाद देखते हुए विश्वास हो रहा है की देश मे लोकतंत्र आएगा। पहले तीन चरण मे पांच राज्यो मे यात्रा हुई। 96 जिल्हो मे 96 सभाये हुई है। जनता को एक आवाहन किया था की अपने जीवन का एक साल देश के लिए देनेवाले कार्यकर्ता आगे आ जाए। 
32 हजार कार्यकर्ता आगे आ गऐ है। जो देश के लिए जीवन का एक साल देने के लिए तैयार हुए है। इन कार्यकर्तोओं को शुरू मे पांच दिन का प्रशिक्षण दे कर उन्होने गाव, तहसिल, जिला स्तर पर लोकशिक्षा, लोकजागृती, लोकसंघटन करने का प्रयास करना है। एैसे कार्यकर्तोओं का देश मे बहुत बडा संघटन खडा हो रहा है। 
देश मे एैसे कार्यकर्तोओं को संघटन बन जाने के बाद इस देश मे लोकतंत्र की स्थापना होगी, एैसा विश्वास हो रहा है। संसद मे जनता के चारित्र्यशील उम्मीदवार चुनकर गऐ तो अच्छे अच्छे कानून बन सकेंगे । भ्रष्टाचार को रोकथाम लगेगी।  
जनलोकपाल, जनता की सनद, राईट टू रिजेक्ट, किसानों के प्रश्ऩ, मजदुरोंके प्रश्ऩ, शिक्षा क्षेत्र का अनागोंदी कारोबार इन मे बदलाव आ सकेगा। अंग्रेजो के निकम्मे कानून बरखास्त होंगे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण होगा। इस लिए जनतंत्र यात्रा निकाली गई है।  
मै युवा शक्ती को आवाहन करता हुँ कि, यह आजादी की दुसरी लढाई समजकर अपने जीवन का एक साल इस लढाई के लिए दे। निचे लिखे पते पर संपर्क करे। 

भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन न्यास,
राळेगण सिद्धी, ता. पारनेर जि. अहमदनगर, 414302.
ई मेल annahazareoffice@gmail.com
Mob. No. 09923599234 - पर अपना नाम, पता, ई-मेल भेज दे।
www.joinannahazare.org.in
www.jantantramorcha.org


No comments:

Post a Comment